फुलौत थाना के मोरसंडा पंचायत में नदी में बच्चा डूबा, SDRF तलाश में जुटी


 नदी में डूबने से 8 वर्षीय बालक की मौत, SDRF ने दो घंटे की मशक्कत के बाद शव निकाला
फुलौत (मधेपुरा)। फुलौत थाना क्षेत्र की मोरसंडा पंचायत स्थित हबीब टोला में शुक्रवार को नदी में डूबने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पुरैनी थाना क्षेत्र के सपरदह भरतखंड बासा निवासी मो. आलम के पुत्र मो. अली (8) के रूप में हुई है। अली इन दिनों अपने ननिहाल हबीब टोला में रह रहा था।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को अली चंदा हबीब टोला पुल के समीप अन्य बच्चों के साथ नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने नदी में बच्चे की तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद उसका पता नहीं चल सका।
सूचना मिलने पर फुलौत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF की टीम को बुलाया गया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने के कारण नदी में तेज बहाव के चलते तलाशी अभियान में काफी परेशानी हुई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद SDRF टीम ने बच्चे का शव नदी से बाहर निकाला।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और ननिहाल में मातम छा गया। फुलौत थानाध्यक्ष वरुण कुमार शर्मा ने बताया कि बच्चे के शव को बरामद कर लिया गया है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधेपुरा भेजा जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ